गंगा बैराज में तीन युवकों की डूबने से मौत

जानकारी के अनुसार, कोहना थाना क्षेत्र स्थित गंगा बैराज में भीषण गर्मी के चलते बर्रा के जरौली इलाके में रहने वाला शिवम सिंह (20) पीपीएन कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार को शिवम दोस्त अनूप यादव (21) गंगा में नहाने पहुंचा। दोनों गंगा में नहाने लगे। इस बीच गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। दोनों युवकों को डूबता देख वहां नहा रहे बर्रा आठ निवासी विशाल व मोहसिन, हर्ष व सचिन भी एक-एक कर बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गए, लेकिन ये सभी भी डूबने लगे।

आवाज सुनकर किनारे बैठे गोताखोर पहुंचे और गंगा में छलांग लगाकर डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। गोताखोरों ने हर्ष, सचिन, मोहसिन को सही सलामत बाहर निकाल लिया। जबकि शिवम, विशाल व अनूप की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक आधा दर्जन युवक गंगा में नहाने आए थे। इस बीच गहरे पानी में जाने से तीन की मौत हो गई, जबकि तीन को बाहर निकाल लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493