मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। नौशीन अली सरदार जल्द ही टीवी शो ‘गंगा’ को अलविदा कह देंगी। अभिनेत्री का कहना है कि उनके किरदार राहत का अंत नाटकीय होगा।
नौशीन ने एक बयान में कहा, “मुझे मजेदार और चुनौतीपूर्ण किरदार पसंद हैं और ‘गंगा’ में अपने किरदार के नाटकीय और एक्शन से भरपूर अंत को लेकर मैं खुश हूं। शो से मुझे शानदार अनुभव हासिल हुआ है।”
सूत्रों के मुताबिक, शो से नौशीन की विदाई दर्शकों को फिल्म ‘बाजीगर’ की याद दिला देगी। 1993 की सफल फिल्म में जिस प्रकार शाहरुख ने शिल्पा शेट्टी की हत्या की थी, शो में नौशीन की हत्या भी उसी प्रकार होगी।
अभिनेत्री ने कहा, “मुझे यह भूमिका निभाने में बेहद मजा आया।”
‘एंड टीवी’ के शो ‘गंगा’ में अदिति शर्मा और विशाल वशिष्ठ भी हैं।
dharmpath.com dharmpath