नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के साथ रविवार को हुई एक मुठभेड़ में घायल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों कुछ आपराधिक मामलों में वांछित हैं।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) विक्रमजीत सिंह ने कहा, “मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है। अपराधियों की पहचान वीर उर्फ काला और उसके सहयोगी अभय के रूप में हुई है।”
उन्होंने कहा, “मुठभेड़ रविवार पूर्वाह्न 10.15 शुरू हुई।”
दोनों आरोपियों को रोहिणी सेक्टर-24 में गिरफ्तार किया गया।
dharmpath.com dharmpath