गंगा में बहे 3 युवक

इलाहाबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी के मौके पर उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को गंगा नदी में डुबकी लगाने आए तीन युवक बह गए।

इलाहाबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी के मौके पर उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को गंगा नदी में डुबकी लगाने आए तीन युवक बह गए।

शशांक कुमार यादव (21) के साथ सुमित कुमार (25) और विकास सिंह (25) सुबह 7.30 बजे संगम पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शशांक पानी में फिसल गया, जब सुमित और विकास उसे बचाने गए तो सभी गंगा के तेज प्रवाह में बह गए।

गंगा किनारे बैठे पुजारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने कहा, “अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। उनके मिलने की संभावना कम ही है क्योंकि नदी का प्रवाह काफी तेज है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493