नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अमन महेश्वरी थ्रिलर ‘गंदी बात 2’ में कर्म पर आधारित एक कहानी का हिस्सा बने हैं।
गुजरात के एक ग्रामीण कस्बे की कहानी में अमन ने एक शादीशुदा व्यक्ति वैभव का किरदार निभा रहे हैं, जो कि बहुत ही घमंडी और अपने संबंधों के प्रति थोड़ा कम ध्यान देता है क्योंकि उसका एक विवाहेतर संबंध होता है।
अमन ने एक बयान में कहा, “यह कर्म की एक बहुत ही जटिल कहानी है, जिसका मैं हिस्सा हूं। कहानी बहुत ही खूबसूरती से फिल्माई गई है और आल्ट बालाजी जैसे बड़े मंच पर खुद को देखने का अहसास बहुत ही सुखद है।”
‘राह दे मा’ं, ‘जिंदगी यू टर्न’ और ‘गबरू’ जैसे शो में दिखाई दे चुके अभिनेता ने कहा, “ऐसे चुनौतीपूर्ण व अलग किरदार को निभाना एक सम्मान की बात है और मैं हमेशा रचनाकारों का ऋणी रहूंगा।”
‘गंदी बात 2’ ग्रामीण कहानियों की एक वेब श्रृंखला है। इसकी स्ट्रीमिंग सात जनवरी से आल्ट बालाजी पर होगी।
dharmpath.com dharmpath