सबरीमाला मुद्दे पर भाजपा ने विजयन को दी चेतावनी

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को केरल सरकार को सबरीमाला में उसके कार्यकर्ताओं व नेताओं के खिलाफ हिंसा के लिए ‘संवैधानिक परिणाम’ का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।

भाजपा प्रवक्ता जी.वी.एल. नरसिम्हा राव ने यहां कहा, “हम इस हिंसा को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को सलाह, चेतावनी और आगाह करते हैं। इसमें विफल रहने पर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को संवैधानिक परिणामों का सामना करना पड़ेगा।”

केरल सरकार पर सबरीमाला मंदिर में सभी महिलाओं को प्रवेश देने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लागू कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए राव ने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को भाजपा समर्थकों के खिलाफ हिंसा के लिए माकपा कार्यकर्ताओं को खुली छूट देने का आरोप लगाया।

राव ने मुख्यमंत्री के दावे को भी झूठा करार दिया। विजयन ने सबरीमाला मंदिर में दिल का दौरा पड़ने से एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत का दावा किया था, जबकि राव का कहना है कि माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी में घायल होने से उसकी मौत हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493