गंभीर एवं हल्के-फुल्के किरदारों के बीच संतुलन बैठाना पसंद : तापसी

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि उन्हें गंभीर और हास्य भूमिकाओं के बीच संतुलन बैठाना पसंद है।

तापसी जल्द ही ‘दिल जंगली’ में नजर आने वाली हैं।

यहां बुधवार को फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर जब तापसी से पूछा गया कि क्या वह गंभीर भूमिका की तुलना में कॉमेडी भूमिका पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही हैं? इस पर उन्होंने कहा,” नहीं, ‘जुड़वां’ के बाद पावरपैक फिल्मों की ओर लौटने से पहले यह एक ऐसी फिल्म है, जो हल्के-फुल्के विषय पर है। मैं इसका आनंद लेती हूं और मेरे दर्शक इसका समर्थन करते हैं। मैं इस तरह के सिनेमा में संतुलन बैठाए रखने का आनंद लेती हूं।”

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ‘पिंक’ की रिलीज के बाद से ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी।

‘दिल जंगली’ के साकिब सलीम, अभिलाष थापलियाल, सृष्टि श्रीवास्तव, निधि सिंह सहित निर्देशक अल्याया सेन और निर्माता जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

तापसी ने शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अभी इसका कोई इरादा नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493