‘साहो’ की शूटिंग सही दिशा में आगे बढ़ रही : नील

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता नील नितिन मुकेश का कहना है कि उनकी बहुभाषी फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।

नील ने बुधवार को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के कैलेंडर लॉन्च 2018 के मौके पर कहा, “‘साहो’ की शूटिंग सही तरीके से आगे बढ़ रही है। बहुभाषी फिल्म की एक ही समय में शूटिंग करना मुश्किल है क्योंकि इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी शूट करना पड़ रहा है लेकिन शूटिंग के दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा है।”

नील फिल्म ‘फिरकी’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में रेखा, अभिषेक बच्चन, करण सिंह ग्रोवर, करण कुंदरा, सोनल चौहान, संजीदा शेख, सनी लियोन, सुरवीन चावला और अनुपम खेर भी शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493