मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी भावपूर्ण आवाज के लिए मशहूर गायिका रेखा भारद्वाज का कहना है कि गजल की लोकप्रियता बढ़ रही है और पश्चिमी संगीत में लोगों की दिलचस्पी के बावजूद गजलों की लोकप्रियता धुंधली नहीं पड़ी है।
खजाना गजल फेस्टिवल के अभ्यास के दौरान रेखा से गजलों की कम होती लोकप्रियता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह सच नहीं है, बल्कि गजलों की प्रसिद्धी बढ़ रही है। हर 15 से 20 सालों में इसमें बदलाव आ रहा है, लेकिन काव्य-आधारित शैली की गजलें कभी समाप्त नहीं हो सकती हैं। उत्तर और यहां के जो युवा शास्त्रीय या सामान्य संगीत में आना चाहते हैं, वे इसमें काफी रुचि रखते हैं।”
रेखा ने कहा, “यहां तक कि हमारी फिल्मों के संगीत में भी गजल आधारित गीत शामिल हो रहे हैं। इसलिए गजलों का दौर कभी खत्म नहीं होगा। यह जरूर है कि बीच-बीच उतार-चढ़ाव हो सकता है।”
dharmpath.com dharmpath