गजियाबाद में मकान ढहा, कई घायल

गाजियाबाद, 25 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में गुरुवार को एक तीन मंजिला मकान ढह जाने से कम से कम एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना लोनी इलाके में उत्तरांचल कालोनी में घटी। पुलिस ने बताया कि मकान को हाइड्रोलिक जैक के जरिए उठाने के दौरान यह घटना घटी।

मकान मालिक ने एक ठेकेदार को मकान को सड़क के बराबर लाने के काम पर लगाया था। मजदूरों ने हाइड्रोलिक जैक के जरिए मकान को ऊपर उठाना शुरू ही किया था कि इमारत एक ओर को झुकने लगी और अंतत: पूरी तरह ढह गई, जिसमें मजदूर, ठेकेदार और मकान मालिक जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि मकान के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।

लोनी सीमा पुलिस थाने के निरीक्षक वीरेंद्र यादव ने कहा, “स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) ने घायलों को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से कुछ की हड्डियां टूटी हैं, लेकिन सभी घायल खतरे से बाहर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493