आगरा, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिल्ली व आगरा के बीच यमुना नदी में नौका सेवा शुरू करने के उनके वादे को याद दिलाने के लिए नदी कार्यकर्ताओं ने यमुना नदी में कागज की सैकड़ों नौकाएं चलाईं।
कुछ नौका तो डूब गईं, जबकि कुछ ताजमहल के पीछे की आगे बढ़ीं। यह कार्यक्रम रविवार रात एतामुद्दौला के पास आयोजित किया गया।
नदी जोड़ो अभियान के कार्यकर्ता देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा, “हम मंत्री का ध्यान यमुना की बद्तर हालत की ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो खत्म होने की कगार पर है।”
भट्टाचार्य ने कहा, “मंत्री ने दिल्ली व आगरा के बीच नौका सेवा शुरू करने का वादा (दिसंबर में) किया था। लेकिन वह वादा भूल गए।”
dharmpath.com dharmpath