गडकरी ने वाराणसी में मालवाहक जहाजों को दिखाई हरी झंडी

वाराणसी, 12 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने दो मालवाहक जलपोतों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जलपोतों को अवधूत भगवान राम घाट से कोलकाता के लिए रवाना किया गया। गडकरी ने कहा कि वाराणसी में इतिहास बना है। इससे बांग्लादेश तक व्यापार बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि माल ढुलाई में सड़क मार्ग से 1.50 रुपये प्रतिकिलो और रेल मार्ग से 1 रुपया प्रतिकिलो खर्च लगता है। अब जलमार्ग से मात्र 20 पैसे प्रतिकिलो खर्च लगेगा।

गडकरी ने आगे बताया कि 300 टन तेल आएगा तो प्रतिकिलो 2 रुपये की बचत होगी और 450 करोड़ रुपये की लागत से फरक्का में वाटर गेट बनेगा। वाराणसी में एयरपोर्ट जैसा टर्मिनल बनेगा। इससे मछुआरों को रोजगार मिलेगा। 1620 किलोमीटर में 40 टर्मिनल बनेंगे और 500 करोड़ रुपये की लागत से गोदाम बनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 4200 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत इलाहाबाद से बंगाल के हल्दिया तक जलमार्ग विकसित किया जाना है। पहले चरण में वाराणसी से हल्दिया के बीच जलमार्ग विकसित किया जा रहा है। मालवाहक जलपोत ‘वीवी गिरि’ में 24 मारुति कारें और ‘एमएस जय वासुदेव’ में भवन निर्माण सामग्री लोड कर भेजी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493