गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दिल्ली में नहीं चलेंगी कुछ ट्रेनें

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर मंगलवार को दिल्ली आने वाली और यहां से जाने वाली कुछ रेलगाड़ियों का परिचालन थोड़ी देर के लिए बंद रहेगा।

उत्तर रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की वजह से तिलक ब्रिज पर रेल यातायात सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे के लिए बंद रहेगा।”

रेलवे के मुताबिक, झेलम एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस और कुछ अन्य रेलगाड़ियों के परिचालन पर परेड जारी जारी रहने तक नियंत्रण रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493