गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ फ्रांसीसी दस्ता

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के सैनिकों का एक दस्ता मंगलवार को भारत के 67वें गणतंत्र दिवस समारोह में राजपथ पर आयोजित परेड में शामिल हुआ।

यह पहली बार है, जब किसी विदेशी सैन्य दस्ते ने भारतीय गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया है।

फ्रांस की 35वीं इंफेंट्री रेजिमेंट ने परेड में हिस्सा लिया, जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल बरी ने किया। इस रेजीमेंट को साल 1781 से 1784 के बीच भारत में तैनात किया गया था।

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद इस साल गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493