गणतंत्र दिवस पर गुड़गांव में भारी वाहनों पर रोक

गुड़गांव, 24 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर यहां 26 जनवरी को पड़ोसी जिलों से भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी के कारण गुड़गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 8 (दिल्ली-जयपुर-मुंबई) पर सभी पड़ोसी जिलों से भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) विनोद कौशिक ने कहा, “ये जिले झज्झर, मेवात, फरीदाबाद, अलवर, रेवाड़ी और पलवल हैं, जहां से भारी वाहनों के 25 जनवरी की रात दस बजे से लेकर 26 जनवरी की दोपहर 1.30 बजे तक एनएच 8 पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493