गणतंत्र दिवस समारोह : राहुल की जगह चौथी पंक्ति में, कांग्रेस भड़की

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में चौथी पंक्ति में जगह दी गई है। कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और पार्टी व पार्टी अध्यक्ष को ‘नीचा’ दिखाने के लिए ऐसा किया गया है।

पारंपरिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष को पिछले वर्ष तक पहली पंक्ति में बैठने की जगह दी जाती रही है। लेकिन इस वर्ष समारोह में गांधी को चौथी पंक्ति में बैठना पड़ सकता है जहां 10 आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “हां, हमें पता चला है कि राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस समारोह में चौथी पंक्ति में जगह दी गई है। यह काफी ओछी हरकत है।”

उन्होंने कहा कि राहुल को चौथी पंक्ति में जगह ‘सरकार के कहने पर दी गई है क्योंकि अधिकारी खुद यह निर्णय नहीं ले सकते।’

उन्होंने कहा, “यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का तरीका है, वे लोग आसियान नेता और भारत के लोगों के सामने कांग्रेस पार्टी और इसके अध्यक्ष को नीचा दिखाना चाहते हैं। इस तरह वह यह बताना चाहते हैं कि वह (राहुल) और कांग्रेस पार्टी की कोई अहमियत नहीं रह गई है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493