गणपति पूजा में शामिल हुईं यूलिया, अर्पिता, सलमान रहे नदारद

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी महोत्सव बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार गणपति मूर्ति की स्थापना उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर हुई, जहां पूजा कार्यक्रम में सलमान को छोड़कर पूरा खान खानदान नजर आया।

आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग के लिए सलमान को अबू धाबी की उड़ान लेनी पड़ी, जिसके चलते वह इस बार परिवार व घर के नए सदस्य आहिल के साथ गणपति उत्सव का जश्न नहीं मना पाए।

गणपति विसर्जन के दौरान सलमान की गैरमौजूदगी में उनकी कथित प्रेमिका यूलिया वंतूर, अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर, करण जौहर की मां हीरू जौहर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, हेलन, जूही चावला, स्वरा भास्कर और सोफी चौधरी शामिल हुईं।

अर्पिता के पति आयुष शर्मा गणपति मूर्ति घर से बाहर ले जाते नजर आए, जबकि सोहेल खान दूसरी मूर्ति के साथ निकलते दिखे।

अर्पिता के बेटे आहिल के लिए यह पहला गणेश महोत्सव है। विसर्जन समारोह में सलमान की दोस्त डेजी शाह भी शामिल हुईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493