सोनी ने ‘साउंडबार एचटी-सीटी290’ स्पीकर उतारा

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अपने होम एंटरटेनमेंट ऑडियो सिस्टम पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए सोनी इंडिया ने मंगलवार को भारतीय बाजार में ‘साउंडबार एचटी-सीटी290’ स्पीकर लांच किया।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अपने होम एंटरटेनमेंट ऑडियो सिस्टम पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए सोनी इंडिया ने मंगलवार को भारतीय बाजार में ‘साउंडबार एचटी-सीटी290’ स्पीकर लांच किया।

2.1 चैनल ‘एचटी-सीटी290’ सराउंडिंग साउंड से लैस है और इसका आउटपुट पॉवर 300 वाट्स है।

इस स्पीकर के साथ बास के लिए एक वायरलेस सबबूफर है और मिड रेंज तथा हाई-रेंज साउंड के लिए दो ड्राइवर है।

यह डिवाइस किसी भी स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और अन्य संगीत स्त्रोतों से ब्लूटूथ के माध्यम से वायरलेस तरीके से जुड़ सकता है। इसके साथ ही इसमें वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी और एचडीएमआई पोर्ट भी है।

इस महीने की शुरुआत में सोनी इंडिया ने दो अन्य स्पीकर्स ‘एमएचसी-वी11’ और ‘शेक-एक्स30डी’ भारतीय बाजार में उतारे थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493