गरिष्ठ नाश्ते, हलके रात्रिभोजन से नियंत्रित होगा मधुमेह

लंदन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अगर आप मधुमेह (टाइप 2) से पीड़ित हैं, तो सुबह में गरिष्ठ नाश्ता और रात में हलका भोजन करें, इससे आपका रक्त शर्करा नियंत्रित रहेगा। एक नए शोध में यह बात सामने आई है।

इजरायल के तेल अवीव विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डेनिएला जाकुबोविक्ज ने कहा, “मधुमेह के मरीज अगर गरिष्ठ नाश्ता करते हैं, तो भोजन के बाद उनके रक्त में शर्करा का स्तर पूरे दिन बेहद कम रहता है।”

निष्कर्ष में यह बात सामने आई है कि अगर इस तरह का भोजन किया जाए, तो टाइप 2 मधुमेह से होने वाली समस्याएं नियंत्रण में रहती हैं।

अध्ययन में टाइप 2 मधुमेह के 30-70 साल उम्रवय के 18 प्रतिभागियों (आठ पुरुष, 10 महिलाएं) को शामिल किया गया।

इस दौरान, गरिष्ठ नाश्ता और हलका भोजन (बी आहार) एवं हलका नाश्ता तथा गरिष्ठ भोजन (डी आहार) के परिणामों की तुलना की गई।

तुलना के दौरान यह बात सामने आई कि डी आहार लेने वालों की तुलना में बी आहार लेने वाले लोगों में कम रक्त शर्करा (21-25 फीसदी तक) और उच्च इंसुलिन (23 फीसदी तक) पाया गया।

यह अध्ययन पत्रिका ‘डायबिटोलॉजिया’ में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493