गरीबों को 200 रुपये में बिजली, बच्चों के जन्म पर 12 हजार रुपये : शिवराज

भोपाल, 5 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 59वें जन्मदिन के मौके पर गरीबों को 200 रुपये प्रति माह बिजली देने और बेटा या बेटी के जन्म पर 12,000 रुपये दिए जाने की घोषण की।

चौहान ने यहां सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार गरीबों की जिंदगी को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। बिजली के मीटर के झंझट से मुक्ति दिलाकर अब 200 रुपये प्रति माह बिजली का भुगतान करना होगा। इसके अलावा गरीबों को बच्चों के जन्म पर 12,000 रुपये की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “गरीब के जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकार हर कदम पर उनकी सहायता करेगी। अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। साथ ही 60 वर्ष की आयु से पहले सामान्य मौत होने पर भी बीमा के जरिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493