गरीबों को 500 वर्ग फुट का मकान मिलेगा : जेपी अग्रवाल

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में चांदनी चौक लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि गरीब लोगों को झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास प्राधिकरण के अंतर्गत 500 वर्ग फुट का मकान दिया जाएगा।

जेपी अग्रवाल ने बुधवार को जेजे कॉलोनी, लाल बाग में पदयात्रा के दौरान लोगों को आश्वासन दिया कि गरीब लोगों को झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास प्राधिकरण के अंतर्गत 500 वर्ग फुट का मकान दिया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित सभी बैकलॉग रिक्तियों को भरने का वादा किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, कई पूर्व पार्षद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनसंपर्क में उनके साथ थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493