गरीबों, दलितों के लिए लड़ें कांग्रेस कार्यकर्ता : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गरीबों व दलितों का दमन करने का आरोप लगाया और पार्टी कार्यकर्ताओं से देश के गरीबों के लिए लड़ने का आग्रह किया।

राहुल गांधी नई कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (सीडब्ल्यूसी) की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

सीडब्ल्यूसी की बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने कांग्रेस को ‘भारत की आवाज’ बताते हुए कहा कि पार्टी पर भविष्य व वर्तमान की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी के पास अनुभव व ऊर्जा है और यह अतीत, वर्तमान व भविष्य के बीच एक सेतु है।

सीडब्ल्यूसी कांग्रेस पार्टी के सबसे अधिक फैसले लेने वाला अंग है।

इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं ने भाग लिया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493