गर्मियों में स्पाइसजेट अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि 27 मार्च से वह गर्मियों में तीन अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी।

कंपनी ने पिछले वर्ष गर्मियों में 240 उड़ानें संचालित की थी। इस साल उड़ानों की कुल संख्या बढ़कर 306 हो जाएगी।

मार्च से अक्टूबर तक गर्मियों के व्यस्त समय में यात्रियों की संख्या में होने वाली वृद्धि को देखते हुए विमानन कंपनी मुंबई-उदयपुर, तिरुपति-विजयवाड़ा और विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम मार्गो पर सीधी उड़ानों का संचालन करेगी।

दिल्ली-श्रीनगर, हैदराबाद-चेन्नई, दिल्ली-धर्मशाला, चेन्नई-विशाखापत्तनम और हैदराबाद-बेंगलुरू जैसे कुछ मार्गो पर उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493