उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार सेवा केसीएनए ने बताया कि उत्तर कोरिया का कहना है कि उसकी सेना दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क ग्येन-हाइस प्रशासन को हटाने के लिए लड़ाई छेड़ने को तैयार है। यह बयान कोरिया के शांतिपूर्ण एकीकरण के लिए बनी समिति की ओर से जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि इस लडा़ई की शुरुआत चोंगवाडेई स्थित राष्ट्रपति कार्यालय और उसके आसपास के इलाकों पर हमले से होगी।
इस बयान में धमकी दी गई है कि एक बार लार्ज कैलिबर मल्टिपल रॉकेट लांचर का बटन दबाते ही दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का कार्यालय राख में मिल जाएगा।
सोमवार को उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन ने इस नए लार्ज कैलिबर मल्टिपल रॉकेट लांचर का परीक्षण फायरिंग का निरीक्षण किया। इस महीने में दूसरी बार उन्होंने इस नए विकसित किए गए हथियार का परीक्षण देखा।
dharmpath.com dharmpath