गर्मी में शूटिंग से परेशान हैं ‘इंतकाम एक मासूम का’ के कलाकार

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘इंतकाम एक मासूम का’ के कलाकारों और पूरी टीम को मथुरा की चिलचिलाती गर्मी में शूटिग करनी पड़ रही है, जिससे वे बेहद परेशान हैं। लेकिन इससे उनके उत्साह व जोश में कोई कमी नहीं आई है।

शो के अभिनेता अविनाश सचदेव का कहना है कि 40 डिग्री से अधिकके तापमान में मथुरा में शूटिंग करना बेहद मुश्किल है, फिर भी सभी उत्साह के साथ इसमें जुटे हैं।

मेघा गुप्त, मनीष गोयल और रिकी पटेल के साथ अविनाश चिलचिलाती गर्मी के बावजूद शो के लिए मथुरा में वास्तविक स्थानों पर शूटिंग कर रहे हैं।

अविनाश ने कहा, “प्रचंड गर्मी में लगातार शूटिंग करना बहुत मुश्किल है। हालांकि मथुरा का तापमान 40 डिग्री से अधिक है, पर इससे हमारे उत्साह व जोश में कोई कमी नहीं आई है। मैं अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं। उम्मीद है, हर किसी को शो पसंद आएगा।”

इस शो का प्रसारण जल्द ही टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493