ताओरमिना (इटली), 27 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने जी7 देशों के सम्मेलन में कहा कि आतंकवादी विचारधार खत्म नहीं हो रही है, बल्कि इसमें लगातार इजाफा हो रहा है।
थेरेसा ने आतंकवाद और चरमपंथी हिंसा से निपटने के लिए सदस्य देशों द्वारा संयुक्त घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करने के तुरंत बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम सभी देशों की इस पर सहमति बनी है कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) से खतरा खत्म नहीं हो रहा है, बल्कि लगातार बढ़ रहा है। लड़ाई युद्धक्षेत्र से इंटरनेट तक पहुंच रही है।”
थेरेसा ने कहा, “यह सामाजिक जिम्मेदारी है कि ऐसे हानिकारक सामग्रियों को इंटरनेट से दूर किया जाए, जो हमारे युवाओं को भ्रमित करने के लिए दुष्प्रचार करती हैं।”
उन्होंने कहा कि ब्रिटेन आतंकवाद निरोधक जांच और खुफिया जानकारी साझा करने के लिए अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath