गर्मी से उबली दिल्ली (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी रविवार को गर्म मौसम की गवाह बनी। तापमान 42 डिग्री तक चला गया, जो कि गर्मी के इस मौसम में औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को धूल भरी आंधी आ सकती है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान पर (सोमवार को) आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। शाम को या रात में धूल भरी आंधी आ सकती है या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।”

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में लू अपना असर दिखा सकती है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493