गर्म हवाओं और उत्साह के बीच गिरो डी इटालिया साइक्लिंग रेस शुरू

जेरूसलम, 4 मई (आईएएनएस)। गिरो डी इटालिया रोड साइकलिंग रेस का 101 वां संस्करण गर्म हवाओं और उत्साह के बीच शुक्रवार को यहां शुरु हो गया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रेस में 22 टीमों के 176 साइकलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। इजरायल की टीम पहली बार इसमें भाग ले रही है। इन टीमों का हौसला बढ़ाने के लिए हजारों लोग सड़कों पर एकत्रित थे।

रेस की शुरुआत शहर के पश्चिमी हिस्से में 9.7 किलोमीटर (6 मील) ट्रायल चरण के साथ शुरू हुई जो पूर्वी हिस्से से दूर है। पूर्वी हिस्से क्षेत्र पर इजराइल ने 1967 से ही कब्जा कर रखा है।

फिलिस्तीनियों ने आयोजन स्थल के पास विरोध किया और घोषणा की कि वे सड़कों को घेर लेंगे। रेस को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए लगभग 6000 पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है।

इस बीच इजराइली अखबार हारेट्ज ने खबर दी है कि तीन दिवसीय रेस के दौरान अधिकतर सड़कें बंद रहेंगी। ऐसे में शहर में ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493