गहलोत भाजपा के ‘अंबेडकर’ : वेंकैया

इंदौर, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने अपने सहयोगी केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की तुलना संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर से कर दी। उन्होंने कहा है कि पार्टी के लोग बीच-बीच में गहलोत को भाजपा का अंबेडकर कह देते हैं, जब भी पार्टी के संविधान की बात आती है, संबंधित व्यक्ति को गहलोत के पास भेज दिया जाता है।

मध्य प्रदेश के इंदौर के ब्रिलियेंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन (ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट) के समापन समारोह में हिस्सा लेने आए वेंकैया नायडू ने कहा कि मध्य प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा बल्कि स्वस्थ राज्य बन गया है। यहां आए बदलाव और विकास के कारण यह राज्य मध्य से मुख्य प्रदेश बन गया है।

नायडू ने मंच पर मौजूद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे और सामाजिक कल्याण मंत्री थावरचंद गहलोत का अपने ही अंदाज में परिचय दिया। इसी दौरान उन्होंने गहलोत को भाजपा के संविधान का जानकार एवं विशेषज्ञ बताया और कहा कि बीच-बीच में पार्टी के लोग उन्हें भाजपा का बाबा साहब अंबेडकर कहते हैं, संविधान से संबंधित बात या समस्या आने पर उसे गहलोत के पास भेज दिया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493