गहलोत हो सकते हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत राजस्थान में मुख्यमंत्री की रेस में सचिन पायलट को पछाड़कर आगे निकल गए हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा पूरी कर दो बार मुख्यमंत्री रहे 67 वर्षीय गहलोत के नाम की घोषणा गुरुवार शाम को दिल्ली में करेंगे।

मुख्यमंत्री पद के दावेदारों गहलोत और सचिन पायलट ने गुरुवार को दिल्ली में राहुल से मुलाकात की।

गहलोत जयपुर लौट गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493