गांगुली बीसीसीआई के वर्किं ग ग्रुप में शामिल (लीड-1)

मुम्बई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स टीमों के भविष्य का फैसला तय करने के लिए रोड मैप बनाने के मकसद से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा गठित वर्किं ग ग्रुप में सोमवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी शामिल किया गया है।

गांगुली के अलावा इस ग्रुप में आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला, बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर और अनिरुद्ध चौधरी शामिल हैं। चारों व्यक्ति आईपीएल की गवर्निग काउंसिल के सदस्य हैं।

यह चार सदस्यीय वर्किं ग ग्रुप आईपीएल-6 के दौरान हुई सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग मामले पर लोढ़ा समिति के फैसले का अध्ययन करेगी और छह सप्ताह के अंदर आईपीएल की गवर्निग काउंसिल को अपनी सिफारिशें देगी।

बीसीसीआई के कानूनी सलाहकार यूएन बनर्जी इस काम में इस चार सदस्यीय वर्किं ग ग्रुप की मदद करेंगे।

अनुराग ठाकुर ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “आईपीएल की गवर्निग काउंसिल के लोढ़ा समिति के फैसले को लागू करने के निर्णय के अनुसार, चारों सदस्य मिलकर वर्किं ग ग्रुप का निर्माण करेंगे, जो आईपीएल के आगामी संस्करण और संबंधित मामलों के लिए रोड मैप तैयार करेगी।”

उन्होंने कहा, “बीसीसीआई के कानूनी सलाहकार यू. एन. बनर्जी इस समिति की मदद करेंगे। समिति छह सप्ताह की समयसीमा के भीतर गवर्निग काउंसिल सभी संबद्ध साझेदारों से संपर्क करने के बाद को अपनी सिफारिशें सौंपेगा।”

राजीव शुक्ला ने कहा कि आईपीएल गवर्निग काउंसिल को सौंपी गई वर्किं ग ग्रुप की रिपोर्ट को बीसीसीआई की वर्किं ग कमिटी को भी भेजा जाएगा, जो इस मामले में अंतिम निर्णय करेगी।

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित न्यायमूर्ति आर. एम. लोढ़ा समिति ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग एवं सट्टेबाजी मामले में 14 जुलाई को दोषियों सुपर किंग्स के पूर्व टीम अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक राज कुंद्रा पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया, जबकि उनकी फ्रेंचाइजियों को दो वर्ष के लिए निलंबित करने की सिफारिश की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493