गांधी दर्शन पर तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज शुक्रवार से

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी में आयोजित होने जा रहे महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन पर आधारित तीन दिवसीय महोत्सव में नाट्य-मंचन, वाचन, अभिनय, सिनेमा व परिचर्चा विशेष आकर्षण के केंद्र होंगे।

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे इस महोत्सव को ‘वर्डस इन द गार्डन’ नाम दिया गया है जिसमें साहित्य, कला, सामाजिक विज्ञान व अन्य क्षेत्रों की मशहूर शख्सियत हिस्सा लेंगे।

हिंदी के प्रख्यात कवि अशोक वाजपेयी द्वारा प्रस्तुत सनातन संगीत संस्कृति के इस तीसरे उत्सव का विषय बापू की दिल्ली है। इससे पहले के कार्यक्रमों की थीम मीर की दिल्ली और गालिब की दिल्ली रही।

उत्सव का आगाज मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल की 1996 की फिल्म ‘द मेकिंग ऑफ द महात्मा’ से होगा जिसमें दक्षिण अफ्रीका के स्वतंत्रता संघर्ष में गांधी की भूमिका दर्शाई गई है।

उत्सव के पहले दिन के आखिर में गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर के बीच विचारोत्तेजक संवाद का चित्रण किए गए एम. के. रैना के नाटक ‘स्टे येट अ व्हाइल’ का मंचन किया जाएगा।

विनोद कुमार के निर्देशन में ‘हर कतरा तूफान’ कविता का मंचीय वाचन किया जाएगा, जिसमें महिलाओं की नजर में गांधी का चित्रण किया गया है।

तीन दिवसीय बापू की दिल्ली उत्सव सबके लिए खुला है। पंजीकरण का ब्योरा फेसबुक पेज ‘वर्डस इन द गार्डन’ में देखा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493