गांव-गांव में शिविर लगाकर बांटे जाएंगे स्मार्टफोन : रमन सिंह

रायपुर, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि राज्य के गांव-गांव में शिविर लगाकर स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम दोहना में मंगलवार को आयोजित तेंदूपत्ता बोनस तिहार को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि सूचना क्रांति योजना (स्काई) के तहत प्रदेश के 55 लाख लोगों को नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। स्मार्टफोन वितरित करने के लिए गांव-गांव में शिविर लगाए जाएंगे।

सिंह ने कहा कि स्मार्टफोन में राज्य शासन की सभी योजनाओं की जानकारी होगी। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन पत्र का प्रारूप भी उपलब्ध रहेगा, जिसे डाउनलोड कर घर बैठे ही योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बलरामपुर जैसे दूरस्थ अंचलों में तेंदूपत्ता संग्राहकों और मजदूरों सहित युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गो और गरीब परिवार के लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। बेहतर कनेक्टीविटी के लिए पूरे प्रदेश में लगभग दो हजार मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493