गागा होंगी मार्क रॉनसन की सरप्राइज गेस्ट

लंदन, 26 जून (आईएएनएस)। ‘ग्लास्टनबरी फेस्टिवल डीजे’ के सेट पर रविवार को संगीतकार मार्क रॉनसन की परफॉर्मेस के दौरान लेडी गागा के उनकी सरप्राइज गेस्ट होने की अटकलें हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, लेडी गागा संगीत कार्यक्रम के स्टेज पर वीआईपी एरिया के आसपास मस्ती करती देखी गईं, जिसके बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह रविवार को मार्क (40) की सरप्राइज गेस्ट होंगी।

एक सूत्र ने कहा, “उन्हें कई लोगों ने घेरे रखा लेकिन वह तंग नहीं हुई। वह मार्क से कहती आई हैं कि वह ग्लास्टनबरी पर आना चाहती थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493