अनुराग की फिल्मों पर आंख बंद करके भरोसा : सुरवीन

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुरवीन चावला ने कहा कि वह फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की किसी भी नई फिल्म पर आंख बंद करके भरोसा करने को तैयार हैं। उन्होंने उनके निर्देशक में 2013 की फिल्म ‘अग्ली’ में काम किया था।

सुरवीन ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “वह हमेशा से मेरे उन पसंदीदा निर्देशकों में से रहे हैं, जिनके साथ मैं काम करना चाहती थी। इसलिए जब भी मुझे अनुराग के साथ काम करने का मौका मिलेगा में आंख बंद करके उसके लिए हामी भर दूंगी।”

उन्होंने बताया कि अनुराग उनमें से हैं जो भरोसा करने और काम देने पर विश्वास रखते हैं।

उन्होंने कहा कि वह अनुराग कश्यप की बड़ी प्रशंसक हैं।

सुरवीन को अगामी टीवी शो ’24 : सीजन 2′ में देखा जाएगा। उन्होंने कहा, “जिस तरह वह फिल्म का समर्थन करते हैं, निर्माण करते हैं मैं उनके इस तरह के साहस की बड़ी प्रशंसक हूं और इस तरह का काम कलाकारों को उभारने में सक्षम है, इसलिए मुझे लगता है कि सबकुछ उनके लिए हैं।”

कश्यप द्वारा सह-निर्मित ‘उड़ता पंजाब’ में पंजाब में नशीली दवाओं के खतरे को दिखाया गया है। जबकि उनके द्वारा निर्देशित ‘रमन राघव 2.0’ हाल ही में जारी हुई है, जो 1960 दशक के मध्य सीरियल किलर रमन राघव से प्रेरित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493