दिल्ली में सुबह उमस, गर्मी भरी

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप और उमस रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान में आंशिक बदली छाएगी।

दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “रविवार सुबह गर्मी व उमस भरी रही। दिन में आंशिक बदली छाए रहने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 71 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.9 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493