गाजा पट्टी के कृषि मंत्रालय के निदेशक तहसीन अल-साका ने कहा कि इजरायल ने दक्षिणी गाजा पट्टी व इजरायल की सीमा पर स्थित केरेम शैलोम कॉमर्शियल टर्मिनल के रास्ते वेस्ट बैंक को स्ट्रॉबेरी के निर्यात की मंजूरी दी है।
अल साका ने कहा कि आठ टन स्ट्रॉबेरी की पहली खेप मंगलवार को निर्यात की गई, जबकि 150 टन स्ट्रॉबेरी प्रति महीने निर्यात की जाएगी।
साल 2007 में तटीय एन्क्लेव में हमास आंदोलन के हिंसक होने के बाद से ही गाजा पट्टी में इजरायल ने नाकेबंदी कर रखी है और उसने आयात-निर्यात पर रोक लगा दिया था।
dharmpath.com dharmpath