उप्र में ताज कार रैली 30 जनवरी से

कार रैली फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा से 30 जनवरी को शुरू होगी। रैली के लिए जहां तेजी से पंजीकरण कराए जा रहे हैं। पंजीकरण की अंतिम तारीख 20 जनवरी तक है। अब तक 71 टीमें रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं।

आगरा के अलावा दिल्ली, जयपुर, बीकानेर, चंडीगढ़, कोलकाता, कोयम्बटूर, बुलंदशहर, नोएडा, गुड़गांव आदि शहरों से प्रतिभागी इस रोमांच के सफर में जुटेंगे। इनमें अभी और लोग टीमों के आने की प्रबल संभावना है।

विज्ञप्ति के अनुसार, आगरा के प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुल्क 10 हजार रुपये और बाहर के प्रतिभागियों के लिए 20 हजार रुपये है। रैली पहले दिन सिकंदरा, मरियम का मकबरा, फतेहपुर सीकरी, बरारा गांव होती हुई आगरा में रहेगी। दूसरे दिन लॉयन सफारी से शुरू होकर होलीपुरा हवेली, नौगवां किला, पिलुआ महादेव जैसे ऐतिहासिक स्थलों से होती हुई आगरा आएगी।

प्रदेश सरकार इस कार रैली को यूपी टूरिज्म के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रही है। सरकार का मानना है कि ‘द आगरा ताज कार रैली’ यूपी में जहां एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को बढ़ावा देगी, वहीं इसके जरिए पर्यटक यूपी में आने के लिए और आकर्षित होंगे। इससे प्रदेश को आर्थिक लिहाज से भी फायदा मिलेगा, साथ ही सूबे की पर्यटन छवि में और निखार आएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493