गाजा पर इजरायली हवाई हमले में 2 फिलिस्तीनी मारे गए

गाजा, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। इजरायली हवाई हमले में उत्तरी गाजा पट्टी में एक मोटरबाइक पर सवार दो फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों और पैरामेडिक्स ने मंगलवार को कहा कि एक इजरायली मिसाइल की चपेट में मोटरबाइक आ गई, जिसमें दो सवारों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केद्रा ने कहा कि मृतकों की पहचान हसन गाजी नसरल्ला और मुस्तफा अल-सुल्तान के रूप में की गई है, जो इस्लामिक जिहाद सशस्त्र शाखा साराया अल-कुद्स के सदस्य थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से जेरूसलम को इजरायल की राजधानी घोषित किया, तब से पिछले हफ्ते से गाजा पट्टी में तनाव बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों के दौरान तटीय बस्ती से इजरायल में कई रॉकेट दागे गए।

अल-केद्रा ने कहा कि फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजरायली सैनिकों के बीच संघर्षो में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493