गाजियाबाद, 24 जुलाई (आईएएनएस)। गाजियाबाद अदालत में एक 25 साल के मुस्लिम व्यक्ति की कथित तौर पर एक समूह ने पिटाई कर दी। मुस्लिम व्यक्ति एक हिंदू महिला से विवाह करने अदालत पहुंचा था।
सिहानी गेट पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) संजय पांडेय ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा कि साहिल अपनी शादी प्रीति सिंह के साथ पंजीकृत कराने के लिए सोमवार अपराह्न् अदालत गया था, जब भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। साहिल नोएडा की एक कंपनी में काम करता है।
अदालत में पुलिसकर्मियों ने हमालवरों से व्यक्ति को बचाया।
पांडेय ने कहा, “हमने विनोद और नवनीत नामक दो लोगों के अलावा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।”
साहिल भोपाल का रहने वाला है और महिला उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली है। साहिल को मामूली चोटें आई हैं, जबकि महिला सुरक्षित बच निकली।
dharmpath.com dharmpath