गाजियाबाद का ट्रांसपोर्टर लापता, अपहरण की आशंका

गाजियाबाद, 6 मई (आईएएनएस)। गाजियाबाद निवासी एक 32 वर्षीय ट्रांसपोर्टर के मंगलवार रात से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति के परिजनों को आशंका है कि उसका अपहरण कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया, विवेक ट्रांसपोर्ट कंपनी के निदेशक विवेक त्यागी ने मंगलवार रात आखिरी बार 11 बजे अपनी पत्नी को फोन कर खाना बनाने के लिए कहा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

आधी रात के बाद 1.30 बजे पुलिस के गश्ती दल को राजनगर में एक होटल के बाहर लावारिस कार मिली। चालक का ड्राइविंग लाइसेंस और हथियार का लाइसेंस कार से बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने लाइसेंस पर लिखे पते पर संपर्क किया और विवेक के परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि विवेक के परिवार को फिरौती की रकम के लिए किसी तरह का फोन नहीं आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493