गाजियाबाद: जेल में बंद मिले 140 कैदी HIV पॉजिटिव

गाजियाबाद-उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की डासना जेल में 140 कैदी HIV पॉजिटिव और 17 टीवी के मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. जेल प्रशासन ने इस खबर के सामने आने के बाद सभी कैदियों की जांच कराने का फैसला लिया. बताया जा रहा है कि 5,500 कैदियों की जांच कराई गई है. इनमें 140 बंदियों की रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई है. वहीं 17 बंदियों में टीवी के संक्रमण पाए गए हैं.

जेल प्रशासन ने बताया है कि संक्रमित कैदियों को इलाज के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी भेज दिया गया है. वहीं स्वास्थ्य टीम जांच करने में जुटी है की आखिर इतने कैदी संक्रमित कैसे हो गए हैं. हालांकि जेल प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. जेल प्रशासन इसे एक रूटीन मान रहा है. जबकि यह बीमारी एक जानलेवा बीमारी है उसके सामने का खतरा बना रहता है.

जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह मानते हैं कि जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं. उन्होंने बताया कि हापुड़ की भी जेल गाजियाबाद ही है, इसीलिए यहां पर जेल में कैदियों की संख्या ज्यादा है. 140 HIV पॉजिटिव मरीजों पर मैंने बताया है कि कोई घबराने की बात नहीं है. यह रूटीन की जांच है. जैसे ही मरीज के बारे में पता चलता है तो उसका इलाज भी शुरू हो जाता है. उन्होंने बताया कि ज्यादातर नशे करने वाले कैदियों में यह बीमारी पाई गई है, क्योंकि वह एक ही सिरिंज और सुई से नशा करते हैं. इसकी वजह से यह बीमारी फैल जाती है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493