गाजियाबाद में ट्रॉली बैग में शव मिला

गाजियाबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मेरठ रोड टी-प्वाइंट पर गुरुवार को एक ट्रॉली बैग में एक पुरुष का शव बरामद किया गया है।

गाजियाबाद पुलिस अधिकारी संजय पांडे ने बताया कि पुलिस पेट्रोल ने मेरठ रोड टी-प्वाइंट से एक लावारिस बैग से यह शव बरामद किया।

पांडे ने कहा, “जब हमारे लोगों ने बैग खोला तो पाया कि उसमें एक युवा व्यक्ति का शव है। उसके हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे। ऐसा लग रहा है कि उस व्यक्ति को मारने के बाद उसका शव बैग में डाला गया है।”

पांडे ने कहा, “हमने शव को शवगृह भेज दिया है। उसकी पहचान की कोशिश जारी है। एनसीआर के सभी पुलिस स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। “

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493