गाजियाबाद में दहेज को लेकर नोएडा की महिला की हत्या

गाजियाबाद, 17 मई (आईएएनएस)। नोएडा की एक महिला की शुक्रवार को गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। आरोप लगाया गया है कि दहेज के कारण महिला की हत्या की गई है।

महिला के पिता ने आरोप लगया कि उनकी बेटी की सदरपुर इलाके में शुक्रवार तड़के हत्या कर दी गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कहा कि भंगेल गौतमबुद्ध नगर निवासी पिंकी शर्मा (25) की शादी 23 फरवरी, 2017 को हैप्पी शर्मा से हुई थी।

पिंकी के पिता संजय शर्मा ने कहा, “शादी के वक्त दहेज के रूप में लड़के को बलेनो कार और दूसरे गिफ्ट दिए गए, लेकिन ससुराल वाले और दहेज देने के लिए कहते रहे। उन्होंने उस पर अत्याचार भी किए।”

पिंकी के परिजनों ने कहा कि लड़के के घरवालों ने उन्हें खबर दी कि उनकी बेटी ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। जब तक पिंकी के परिजन अस्पताल पहुंचे तो वह पहले ही मर चुकी थी।

पुलिस अधिकारी आतिश कुमार ने कहा, “धारा 498 (ए), 3,4 और 304 (बी) के तहत शिकायत दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच शुरू कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493