गाजियाबाद, 27 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली से गाजियाबाद तक दिल्ली मेट्रो के विस्तार के आड़े आ रही भूमि संबंधी समस्या आखिर कार सुलझ गई है।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने कहा कि मोहन नगर और श्याम पार्क मेट्रो स्टेशनों से संबंधित विवाद दूर कर लिए जाने के बाद अब दिलशाद गार्डन-गाजियाबाद लाइन पर काम में तेजी आ सकती है।
जीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी डी.पी. सिंह ने कहा, “मार्ग पर कुल आठ मेट्रो स्टेशनों में से प्रथम छह स्टेशनों को ही मंजूरी मिली थी। अब श्याम पार्क और मोहन नगर मेट्रो स्टेशनों से संबंधित समस्या सुलझ गई है।”
ये आठ स्टेशन 9.41 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल लाइन मार्ग पर स्थित हैं।
यह मार्ग गाजियाबाद के नए बस स्टैंड पर समाप्त होगा। परियोजना पर 1,770 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath