गाजियाबाद में शुरू होगी मेट्रो फीडर बस सेवा

गाजियाबाद, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या घटाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) आगामी 30 दिसंबर से गाजियाबाद में मेट्रो फीडर बस सेवा शुरू करने जा रहा है।

यूपीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) पी.के.बोस ने कहा, “इस सेवा के परीक्षण से हमें प्रोत्साहन मिला है। हालांकि आज (शुक्रवार) इसके प्रथम चक्र के परीक्षण में बस में यात्रियों की संख्या कम थी। लेकिन चूंकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी नहीं पहुंची है, लिहाजा प्रतिक्रिया सकारात्मक है।”

उन्होंने कहा कि राज्य के परिवहन मंत्री मोहम्मद याशर साह ने पुराना बस अड्डा से वैशाली व कौशांबी मेट्रो स्टेशन के लिए मेट्रो फीडर बसों के परिचालन के लिए 30 दिसंबर, 2015 को उद्घाटन की स्वीकृति दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493