गाजियाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। गाजियाबाद में एक कार के सड़क के किनारे एक गहरे गड्ढे में गिरने से चार महिलाओं और एक बच्चे सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई। कार में बैठे बच्चे ने गलती से हैंड ब्रेक हटा दिया था जिससे कार सरक कर गड्ढे में गिर गई।
यह घटना शुक्रवार रात तब हुई जब लगभग एक दर्जन बारातियों की गाड़ी विजय नगर के बहरामपुर से खोड़ा जा रही थी।
घटना में बचे लोगों के अनुसार टाटा सूमो का चालक एक स्थान पर सड़क के किनारे गाड़ी रोककर बाहर चला गया तभी एक बच्चे से गलती से हैंड ब्रेक हट गया जिससे गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ लुढ़कने लगी।
दुर्घटना में दुल्हे के पिता ओम प्रकाश (55) की भी मृत्यु हो गई। इसके अलावा छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से चालक फरार है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath