गाजीपुर और इलाहाबाद के बीच डेमू ट्रेन शुरू

सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वाचल में रेलवे सेवा सुधाने के मामले में काफी कार्य किए हैं। छपरा से वाराणसी तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण काफी तेजी से चल रहा है। जल्द ही डेमू ट्रेनों के रखरखाव के लिए गाजीपुर के औड़िहार या सैदपुर में यार्ड बनवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मालगाड़ी भी तय समय से चले, इसके लिए रेलवे कोशिशों में लगा है। एक वर्ष के अंदर मालगाड़ी समय सारिणी के मुताबिक चलने लगेंगी।

सिन्हा ने बताया कि शुरू हुई 75115/75116 गाजीपुर सिटी-प्रयाग डेमू ट्रेन 5 जुलाई से यह ट्रेन अपने नियमित समय भोर में 4 बजकर 30 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह शनिवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में अपने निर्धारित समय पर आवाजाही करेगी।

जनता ने मांग की थी कि डेमू ट्रेन का ढोढ़ाडीह, ताजपुर, करीमुद्दीनपुर और शहबाजकुली स्टेशन पर भी ठहराव हो। जनता की मांग पर कार्यक्रम के दौरान ही रेल राज्यमंत्री ने वाराणसी मंडल के डीआरएम ए. सतीश कश्यप को निर्देश दिया कि जिन स्टेशनों पर डेमू ट्रेन का ठहराव नहीं है, वहां जनता की मांग को देखते हुए ठहराव सुनिश्चित करें।

रेल राज्यमंत्री के निर्देश का डीआरएम ने बुधवार से अनुपालन सुनिश्चित करने की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493