मुंबई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना कई गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं और कई गानों के लिए उन्होंने संगीत भी दिया है। फिर भी उनका मानना है कि वह गायक की तुलना में संगीतकार ज्यादा अच्छे हैं।
शूजित सिरकार निर्देशित 2012 की फिल्म ‘विकी डोनर’ के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा, “मुझे हमेशा महसूस होता है कि मैं गायक की तुलना में संगीतकार बेहतर हूं।”
उन्होंने कहा, “यहां तक कि जब मैंने ‘पानी दा रंग’ को अपनी आवाज दी, तब भी मुझे लगता था कि इसके लिए सोनू जी (निगम), सुखविंदर जी (सिंह) या राहत जी (फतेह अली खान) जैसे गायक ठीक रहेंगे। लेकिन शूजित दा को मेरी आवाज पसंद आई और इसलिए उन्होंने मुझे मेरी पहली फिल्म में गायक-अभिनेता के रूप में लांच किया।”
जब आयुष्मान से पूछा गया कि क्या वह अपनी सभी फिल्मों में अपने ही खुद ही गाना पसंद करेंगे, उन्होंने कहा, “नहीं कभी नहीं। मैं स्वार्थी नहीं हूं।”
आयुष्मान से उनकी प्रेरणा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे कई गायकों से प्रभावित हुए।
dharmpath.com dharmpath