गायक बनने का हमेशा से विश्वास था : बेनी दयाल

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ‘बद्तमीज दिल’ और ‘लेट्स नाचो’ जैसे हिट गीत दे चुके गायक बेनी दयाल का कहना है कि उन्हें हमेशा से विश्वास था कि वह एक गायक ही बनेंगे।

एक बयान के मुताबिक, सोमवार को हंगामा कार्यालय में एक मेल-मुलाकात सत्र का आयोजन हुआ, जहां उन्होंने अपने नए गीत ‘सुनवाई’ और अपनी संगीत यात्रा के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, “मुझे बचपन से ही पूरा भरोसा था कि मैं गायक बनूंगा। मेरे दिलों दिमाग में केवल संगीत ही था। मुझे संगीत से बेहद प्यार था और रहेगा। 22 वर्ष की उम्र में मुझे पहला ब्रेक मिला और मैंने फिल्म ‘गजनी’ का गीत ‘कैसे मुझे’ गाया।”

उन्होंने कहा, “ब्रेक मिला और गीत गाना सपना सच होने जैसा था, लेकिन मैं इस बात से पूरी तरह अनजान था कि मैं उस मुकाम पर पहुंच जाऊंगा जहां मैं आज हूं।”

‘सुनवाई’ के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक बैले गीत है।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से बैले गीत गाना चाहता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493